हल्द्वानी स्थित भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में सांसद अजय भट्ट ने लैंड बैंक के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। अजय भट्ट ने दावा किया कि सरकार ने भू-माफियाओं के कब्जे से छुड़ाई गई और निष्प्रयोज्य जमीनों को विकास कार्यों के लिए लैंड बैंक में शामिल किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्तमान सरकार करीब 13 हजार हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाकर उसे सरकार में निहित कर चुकी है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने नैनीसार जमीन प्रकरण और NH-74 घोटाले का भी जिक्र किया।
#AjayBhatt #Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BJP #BJPUttarakhand #Congress #UttarakhandCongress #LandBank #LandBankControversy #GovernmentLand #LandEncroachment #LandMafia #Nainisar #NH74Scam #UttarakhandPolitics #PoliticalNews #PoliticalStatement #Election2027 #AssemblyElections2027 #Kumaon #BJPMeeting #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews