महेशपुर: महेशपुर- घाटचोरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक चालक की गिरने से मौत, दो अन्य गंभीर घायल
महेशपुर- घाटचोरा गांव के समीप तेजरफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर जाने से बाइक चालक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल गया. जानकारी के अनुसार महेशपुर- शहरी गांव निवासी जितेन राय अपने दो दोस्त के साथ महेशपुर बड़कियारी अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था. बाइक में तीनो युवक सवार होकर महेशपुर के रास्ते अपना घर शहरी की ओर जा रहा था.