हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे गुरुकुल हेलीपैड, कमिश्नर, आईजी गढ़वाल और डीएम, एसएसपी ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गुरुकुल हेलीपैड पहुंचे। कांवड मेले के तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CM धामी का कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल, DM धीराज सिंह गर्बयाल, SSP परमेंद्र डोभाल समेत तमाम भाजपाईयों ने स्वागत किया। 22 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले की तैयारियां कितनी हुई हैं, इसे लेकर वे हरिद्वार दौरे पर हैं।