पोड़ैयाहाट: कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच हरियाली के जाहर थान के पुराने वृक्षों को अन्यत्र किया गया शिफ्ट
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक धमक के बीच गुरुवार को हरियारी के जाहर थान के सैकड़ो वर्ष पुराने सखुआ के वृक्षों को कुछ दूरी पर शिफ्ट कर दिया गया। इसके पूर्व साहिबगंज के मंडरो से आए गुरु बाबा ने संथाली रीति रिवाज से पूजा अर्चना की। NH 133 के बीच में यह क्षेत्र पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण विगत करीब एक वर्ष से यहां सड़क निर्माण रुका हुआ था ।