नवादा में महिला हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, एक बालक निरुद्ध
<nis:link nis:type=tag nis:id=sonusinghjournalist nis:value=sonusinghjournalist nis:enabled=true nis:link/>
नवादा : रोह थाना क्षेत्र के ग्राम समरैठा स्थित बधार में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। नवादा पुलिस अधीक्षक 18 फरवरी दिन बुधबार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर जानकारी दिया 16-02-2026की रात्रि करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्हेड़ा गांव के बधार में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतका के परिजनों के आवेदन के आधार पर रोह थाना कांड संख्या 59/26, दिनांक 17.02.2026, धारा 103(1)/66/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवादा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान 17 फरवरी 2026 को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप यादव, पिता- जवाहर यादव, निवासी- समरैठा, थाना- रोह, जिला- नवादा तथा रामस्वरूप राजवंशी, पिता- स्व. मुसहरी राजवंशी, निवासी- समरैठा थाना- रोह, जिला- नवादा के रूप में हुई है। साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।