नौबतपुर: पुलिस ने नौबतपुर थाना क्षेत्र के चकियापर गांव के पास एक बदमाश को लोडेड देसी पिस्टल और बाइक के साथ किया गिरफ्तार
नौबतपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकियापर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से गुप्त सूचना के आधार पर एक बदमाश को एक लोडेड देशी पिस्टल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग विद्यालय के फायरिंग कर रहे है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया