नौबतपुर: नौबतपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
शराब पीकर हंगामा करने वाले दो लोगो को गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि पुलिस गश्त पर रही थी उसी दौरान दो लोगो को विभिन्न जगहों पर हंगामा करते हुए देखा। जब दोनो से हंगामा करने का कारण पुछा गया तो दोनो के मुंह से शराब पीने की गंध आ रही थी। थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किय तो शराब पीने की पुष्टि हुई