नौबतपुर: नौबतपुर मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर निसरपुरा लख के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत
नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर मसौढी मुख्य मार्ग पर स्थित निसरपुरा लख के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने शौच के लिए जा रही महिला को कुचला। जिससे महिला कि मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि पुलिस वाहन की तलाश में जुटी हुई है।