नवरात्रि कार्यक्रम में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर विवाद, मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर रोका
- दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शराब पीकर स्टेज पर चढ़े थे
टिहरी- Newg Khabar
उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान विवाद खड़ा हो गया। राज्य सरकार में मंत्री एवं विधायक सुबोध उनियाल ने मंच पर ही उनके गायन पर आपत्ति जताई।
उनियाल ने आरोप लगाया कि मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि कार्यक्रम में शराब का सेवन करने के बाद गायन करना अनुचित है। इस दौरान मंच पर हस्तक्षेप के बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद चर्चा में आ गया।