Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
rchauhan009
दुख तो पहाड़ जैसा है..... अंकित बालियान के परिजनों को सांत्वना देने पंहुचे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा
Bhiwani, Bhiwani
| Sep 4, 2026
MORE NEWS
भिवानी के गांव खरक में नेशनल हाईवे खस्ताहाल #bhiwani #viralvideo #reels #kharak #trending
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
विरोध का तरीका एक ये भी.... भिवानी में सफाई कर्मचारियों ने करवाया मुंडन।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 4, 2026
गांव खरक कला में अनिश्चितकालीन समय तक धरना प्रदर्शन जारी...सरकार को UGC ओर SC ST ACT जैसे काले कानून ओर आरक्षण आर्थिक आधार पर करने के लिए सरकार जगाने के लिए मांग रखी जा रही है। वहीं आने वाली 6 सितंबर को बवानीखेड़ा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में ना जाने की भी अपील की जा रही है।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 4, 2026
हरियाणा में वोटों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी की SIR के दौरान 35 साल बाद मिले दो बिछड़े भाई एसआईआर सत्यापन बना मिलन का माध्यम जींद। एसआईआर के दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनोहरपुर में एक ऐसा भावुक प्रसंग सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। करीब 35 वर्षों से बिछड़े दो भाइयों का पुनर्मिलन एक सामान्य सत्यापन प्रक्रिया के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार, सीता राम अपने एसएलसी लेने के लिए विद्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान मौके पर मौजूद बीएलओ ने उनसे उनके गांव, पिता और भाई का नाम पूछा। भाई का नाम सामने आने पर बीएलओ ने सत्यापन के लिए फोन के माध्यम से संपर्क किया। फोन पर भाई ने सीता राम की पहचान करते हुए कहा, "हां, वह मेरा ही भाई है। मैं उसे पिछले 35 साल से ढूंढ रहा हूं।" यह जानकारी मिलते ही उनका भाई तत्काल विद्यालय पहुंचा। दोनों भाइयों ने जैसे ही एक-दूसरे को देखा, वे भावुक होकर गले मिल गए और फूट-फूटकर रो पड़े। वर्षों का बिछोह कुछ ही पलों में खत्म हो गया और विद्यालय परिसर में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मौके पर मौजूद एडिशनल एईआरओ डॉ. रमेश कुमार ने इस भावुक मिलन को अपने लिए एक यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक प्रशासनिक सत्यापन तक सीमित नहीं रही, बल्कि मानवीय रिश्तों को जोड़ने का माध्यम बन गई। उन्होंने कहा कि बीएलओ की सजगता और एक छोटे से सत्यापन ने वर्षों से बिछड़े दोनों भाइयों को फिर से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसआईआर के दौरान सामने आई यह घटना इस बात का प्रमाण है कि प्रशासनिक कार्यों के पीछे भी मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों से जुड़ी कई अनकही कहानियां छिपी होती हैं।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 4, 2026
टीआईटीएंडएस, भिवानी में ‘आगमन’26’ के साथ नवागत विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, शिक्षक दिवस भी हर्षोल्लास से मनाया गया भिवानी, : द टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज (TIT&S), भिवानी के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स समारोह ‘आगमन’26’ का आयोजन किया गया। समारोह के पश्चात् शिक्षक दिवस भी उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोनों कार्यक्रमों में लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन, संचालन एवं समन्वय में विभाग की विद्यार्थी संस्था पिनैकल सोसाइटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा द्वारा नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने वरिष्ठ एवं नवागत विद्यार्थियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नवागत विद्यार्थी वरिष्ठों के अनुभवों से सीखें और वरिष्ठ विद्यार्थी उन्हें संस्थान की संस्कृति एवं मूल्यों से परिचित कराएँ। संस्थान के निदेशक प्रो. बी.के. बेहरा ने विद्यार्थियों को नई शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन, लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रगति का संदेश दिया। ‘आगमन’26’ में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, लघुनाटिका, संवादात्मक खेलों एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह का विशेष आकर्षण फ्रेशर्स टाइटल समारोह रहा। इसमें अलीशा को मिस फ्रेशर्स, कृष को मिस्टर फ्रेशर्स, जानवी को मिस टैलेंट, वंशज को मिस्टर टैलेंट, भावना को मिस पर्सनैलिटी तथा शुभम को मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अजय शर्मा, डॉ. अंकिता गुप्ता, डॉ. गुंजन, सुश्री उर्शिता, सुश्री नेहा, सुश्री अंजू, सुश्री पूनम एवं सुश्री प्रीति ने प्रमुख भूमिका निभाई। फ्रेशर्स समारोह के बाद शिक्षक दिवस समारोह का शुभारंभ भावपूर्ण गुरु वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल गतिविधियों एवं केक काटकर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम ने गुरु-शिष्य संबंधों की आत्मीयता तथा शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों के महत्व को रेखांकित किया।इस अवसर पर डॉ. कमल सरदाना, डॉ. सतीश खटक, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अनिल यादव, डॉ. अखिल, डॉ. रितु, डॉ. सात्विका, डॉ. अर्चना एवं डॉ. मोनिका शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। पिनैकल सोसाइटी के विद्यार्थियों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।‘आगमन’26’ एवं शिक्षक दिवस का संयुक्त आयोजन नवागत विद्यार्थियों के लिए नई शैक्षणिक यात्रा की उत्साहपूर्ण शुरुआत का अवसर बना। कार्यक्रम ने अनुशासन, नेतृत्व, सामूहिक कार्य, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं आपसी सौहार्द जैसे मूल्यों को बढ़ावा देते हुए टीआईटीएंडएस के प्रबंधन अध्ययन विभाग की समावेशी एवं मूल्य-केंद्रित शैक्षणिक संस्कृति को प्रदर्शित किया।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 4, 2026
मुख्यमंत्री की विकास संकल्प रैली को लेकर शक्ति केंद्र की बैठक में जिम्मेदारियां तय, उमड़ेगा जनसैलाब मुख्यमंत्री की विकास संकल्प रैली पूरे क्षेत्र के विकास को देगी नई दिशा : रमेश बूरा भिवानी, 04 सितंबर : कस्बा बवानीखेड़ा में 6 सितंबर को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की विकास संकल्प रैली को लेकर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने और गांव प्रेमनगर से भारी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को शक्ति केंद्र प्रेमनगर में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शक्ति केंद्र प्रेमनगर में आयोजित इस विशेष बैठक में स्थानीय प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान रैली की तैयारियों, प्रचार-प्रसार और ग्रामीणों की रवानगी को लेकर गहन मंथन हुआ। उपस्थित सदस्यों में रैली को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में गांव से सैकड़ों की संख्या में लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य रमेश बूरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास संकल्प रैली पूरे क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है और हमारे लोकप्रिय विधायक कपूर वाल्मीकि जी के हाथों को मजबूत करना है। रमेश बूरा ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच प्रचार सामग्री, बैनर, पोस्टर, झंडे और वाहनों की व्यवस्था की अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटीं, ताकि रैली के दिन ग्रामीणों को ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। रैली में गांव प्रेमनगर से जाने वाले विशाल जत्थे के कुशल प्रबंधन के लिए राजेश कुमार सरपंच को जत्थे का संयोजक और सोहिल उर्फ विक्की को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारी गांव में घर-घर जाकर संपर्क साधेंगे और ग्रामीणों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में केवल रैली की तैयारियों तक ही बात सीमित नहीं रही, बल्कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस एक महीने के दौरान अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और सामाजिक सेवा के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैठक में एस.आई.आर प्रक्रिया की वर्तमान प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रमुख जोगेंद्र सिंह बूरा, सरपंच राजेश कुमार, शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश बूरा, शिक्षा समिति महासचिव प्रमुख जयबीर सिंह बरवर, बूथ अध्यक्ष रणधीर सिंह, सोहिल उर्फ विक्की, कृष्ण कुमार, बीएलए-2 साहिल दहिया, मंजीत गोगलिया, अंबेडकर महासभा की तरफ से योगेश गोठवाल, महर्षि वाल्मीकि युवा शक्ति संयोजक गोविंदा, बलवान पंच, जुगप्रवेश, युवा प्रमुख साहिल, धर्मबीर, भंवर सिंह सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 4, 2026
श्री महावीर जैन स्कूल में हर्षाल्लास से मनाया जन्माष्टमी पर्व, विद्यार्थियों ने मोहा मन सत्य, निष्काम कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है भगवान श्रीकृष्ण का जीवन : पुष्पा देवी भिवानी, 04 सितंबर : स्थानीय हालु बाजार स्थित श्री महावीर जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और पारंपरिक झालरों से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के बाल रूपों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ व उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ ने शिरकत की। वहीं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अरुण जैन तथा उनकी धर्मपत्नी निशा जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय की प्राचार्या पुष्पा देवी ने अतिथियों को बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत माखन चोरी, मटकी फोड़ तथा रासलीला के दृश्यों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों ने कृष्ण भक्ति पर आधारित भजनों और लोकनृत्यों की एक से बढकऱ एक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की प्राचार्या पुष्पा देवी ने जन्माष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें सत्य, निष्काम कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में हमारी महान परंपराओं, नैतिक मूल्यों और संस्कृति के प्रति जागरूकता तथा सम्मान की भावना पैदा होती है। प्राचार्या ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की और सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में मुख्य अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन माखन-मिश्री के प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 4, 2026
हवन यज्ञ आमंत्रण जींद...
Bhiwani, Bhiwani | Sep 4, 2026