महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिला महिला समाधान समिति डीटीएफ अमृता हाट आयोजन समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के प्रारंभ में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता अंकिता राजपुरोहित द्वारा एजेण्डा प्रस्तुत करते हुए जिला महिला समाधान समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ डीटीएफ की गत बैठक अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विभाग द्वारा आयोजित गतिविधियो की जानकारी दी साथ ही जिला महिला समाधान समिति के कार्य एवं उददेश्यों पर प्रकाश डाला।