कटनी नगर: आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर ₹2.5 लाख की मांग, परियोजना अधिकारी पर आरोप, कलेक्टर कार्यालय में शिकायत
कटनी के कुआं गांव से आकर एक आवेदिका के द्वारा कटनी के कलेक्टर कार्यालय पत्र दिया गया है,और बताया गया है, कि उनकी ग्राम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती निकली हुई थी जिसका इनका चयन मेरिट लिस्ट पर हुआ था,वही चयन होने के बाद परियोजना अधिकारी के द्वारा भर्ती दिए जाने के नाम पर ढाई लाख रुपए मांगे जाने का आरोप लगाया गया है,और कलेक्टर कार्यालय में पत्र दिया गया है