संपतचक: पुनपुन का जलस्तर घटा, संपतचक के कनकोठिया-माधोपुर क्षेत्र में जनजीवन सामान्य
संपतचक के गौरीचक क्षेत्र स्थित फतेहपुर के कनकोठिया में पुनपुन नदी का कनकोठिया-माधोपुर रिंग बांध टूटने से बाढ़ का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों में फैल गया था। इससे माधोपुर, दरबसौकी, भगवानपुर समेत आसपास के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए थे। अब पुनपुन नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। पानी कम होने के साथ प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य होने लगी है