बदलापुर: रामनगर चौराहे पर रोडवेज बस और स्कॉर्पियो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बड़ा हादसा टला, सवार बाल-बाल बचे
बदलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर चौराहे पर शुक्रवार को रोडवेज बस तथा स्कॉर्पियो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि स्कॉर्पियो तथा बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। वही सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से यातायात बहाल करवाया गया। वही जिसकी जानकारी पुलिस के द्वारा शाम 5 बजे दी गई।