जगदीशपुर: भागलपुर पुलिस की ‘पुलिस दीदी’ टीम स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा की निगरानी कर रही
भागलपुर जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर पुलिस की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत ‘पुलिस दीदी’ टीम जिले के सभी थानाक्षेत्रों में स्थित स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और कॉलेजों में लगातार निगरानी रख रही है।