Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
kullutimes
पार्वती घाटी के आराध्य देवों के देव मंगलेश्वर महादेव अपने लाव लश्कर के साथ भुन्तर संगम में शाही स्नान के लिए पहुँचे। Kullu Times
Kullu, Kullu
| Nov 7, 2026
MORE NEWS
रेची गाँव से नीचे के इलाके तक पहुंचेगी ये आग l Hitesh Bharti NMC News24
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर का दिवाली संदेश 👇👇👇👇 Kullu Times Kullu Police
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
बदहाल सड़कों ने रोकी तीर्थन घाटी के पर्यटन कारोबार की रफ्तार। एसडीएम बंजार के समक्ष तीर्थन संरक्षण एवं पर्यटन विकास एसोसिएशन ने उठाए बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे। कारोबारियों ने प्रशासन से मांगा ठोस समाधान, दस दिन बाद गुशैनी में होगी विभागीय समन्वय बैठक। Kullu Times जिला कुल्लू उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में पर्यटन कारोबार की लगातार बिगड़ती स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर आज तीर्थन घाटी के पर्यटन कारोबारियों ने उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा से उनके कार्यालय में बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से घाटी की बदहाल मुख्य सड़क एवं संपर्क मार्गों की समस्या को उठाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले चार वर्षों से तीर्थन घाटी के पर्यटन क्षेत्र की ओर पर्याप्त ध्यान न दिए जाने और सड़कों की खराब हालत का सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दिवाली जैसे त्योहार की छुट्टियों के दौरान भी घाटी में पर्यटकों की संख्या काफी कम दिखाई दे रही है। इसका असर होमस्टे संचालकों, होटल व्यवसायियों, टैक्सी ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों, ट्रेकिंग गाइडों और पर्यटन से जुड़े सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अच्छी सड़कें, बेहतर मोबाइल नेटवर्क, नियमित बिजली-पानी की आपूर्ति और सुलभ शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। यदि इन सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में पर्यटन कारोबार और स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बैठक में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने भी सड़क की वर्तमान स्थिति और विभागीय पक्ष की जानकारी दी। इसके अलावा नए भवनों के निर्माण, टीसीपी नियमों, बिजली पानी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मत्स्य विभाग तथा तीर्थन घाटी के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने सुझाव दिया कि घाटी के स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों को एकजुट होकर एक सक्रिय संयुक्त स्थानीय समिति गठित करनी चाहिए, जो प्रशासन और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करे। उन्होंने सभी समस्याओं और उनके व्यावहारिक सुझावों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि लगभग दस दिन बाद तीर्थन घाटी के गुशैनी में एक विस्तृत समन्वय बैठक आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें लोक निर्माण विभाग, टीसीपी, विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मत्स्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में तीर्थन संरक्षण एवं पर्यटन विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण भारती, सदस्य राजेंद्र ठाकुर, महेंद्र विष्ट, अजय कुमार, क्रिस्टोफर मित्रा और पंकी सूद आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
वर्तमान में एसएसपी शिमला एवं जिला कुल्लू के पूर्व एसपी आईपीएस गौरव सिंह का प्रदेश वासियों को दिवाली की शुभकामनायें संदेश। Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटने बिहाली पहुंचे उपायुक्त उपहार व मिठाइयां बांटकर दी शुभकामनाएं Kullu Times दीपावली के पावन अवसर पर उपायुक्त कुल्लू डॉ अमित कुमार शर्मा ने बिहाली स्थित बाल आश्रम कलेहली में वहाँ रह रहे बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर उनके साथ पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान में रह रहे बच्चों को दिवाली के उपहार, पटाखे एवं मिठाइयां वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।उपायुक्त ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संस्थान में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लेकर भविष्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर बच्चों के साथ खुशियां बांटने का अवसर मिला। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही त्योहार की वास्तविक खुशी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों का कल्याण प्रमुख है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भी अपनी क्षमता के अनुसार इस दिशा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। DC Kullu Kullu Police
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के चयनित परिवारों की सूची ग्राम सभा में होगी सार्वजनिक 18 नवम्बर को विशेष ग्राम सभा, 20 नवम्बर तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां Kullu Times मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के अंतर्गत चरण-1 से चरण-9 तक चयनित परिवारों की सूची को सार्वजनिक जांच एवं आपत्तियों के लिए ग्राम सभा में रखा जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य चयनित परिवारों की सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा पात्रता को लेकर प्राप्त आपत्तियों का निष्पक्ष निपटारा करना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने बताया कि उपायुक्त कुल्लू के निर्देशानुसार 18 नवम्बर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चयनित परिवारों की सूची सर्वसाधारण की जानकारी एवं जांच के लिए रखी जाएगी। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में भाग लें और सूची का अवलोकन करें। यदि किसी व्यक्ति को चयनित परिवारों के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह 20 नवम्बर तक संबंधित पंचायत सचिव के पास अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। दया राम ठाकुर ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों का निपटारा फील्ड लेवल कमेटी द्वारा किया जाएगा, जिसमें पंचायत सचिव, पटवारी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह कमेटी 25 नवम्बर तक अपनी सिफारिशें ब्लॉक लेवल कमेटी को प्रस्तुत करेगी। ब्लॉक लेवल कमेटी में एसडीएम, बीडीओ तथा पंचायत निरीक्षक शामिल होंगे, जो 30 नवम्बर तक सूची को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह छंटनी एवं आपत्ति निवारण प्रक्रिया केवल योजना के चरण-1 से चरण-9 तक चयनित परिवारों के लिए ही लागू होगी।
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
पार्वती घाटी के आराध्य देवों के देव मंगलेश्वर महादेव अपने लाव लश्कर के साथ भुन्तर संगम स्नान के लिए पहुंचे
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
रामपुर बुशहर में लवी मेला ग्राउंड में मेले की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उपमंडलाधिकारी ने कहा:- #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026