बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटने बिहाली पहुंचे उपायुक्त
उपहार व मिठाइयां बांटकर दी शुभकामनाएं
Kullu Times
दीपावली के पावन अवसर पर उपायुक्त कुल्लू डॉ अमित कुमार शर्मा ने बिहाली स्थित बाल आश्रम कलेहली में वहाँ रह रहे बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर उनके साथ पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान में रह रहे बच्चों को दिवाली के उपहार, पटाखे एवं मिठाइयां वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।उपायुक्त ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संस्थान में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लेकर भविष्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर बच्चों के साथ खुशियां बांटने का अवसर मिला। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही त्योहार की वास्तविक खुशी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों का कल्याण प्रमुख है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भी अपनी क्षमता के अनुसार इस दिशा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। DC Kullu Kullu Police
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026