मानसी: मानसी में निकाली गई कलश शोभा यात्रा, गणेश महोत्सव की हुई शुरुआत
मानसी नगर पंचायत से गणेश महोत्सव को लेकर शनिवार को कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। बताया जाता है कि मानसी के रामजनकी मंदिर से कलश शोभा यात्रा के लिए कुंवारी कन्याएं निकली और मानसी घाट पर जल भर कलश शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रामण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। वहीं आयोजकों द्वारा भगवान शिव व पार्वती की भव्य झांकी भी निकाली गई थी।