मानसी: थाना पुलिस की कार्रवाई में शराब के नशे में दो शराबी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मानसी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में दो शराबियों की गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुटिया निवासी जोती राम एवं भोजपुर जिले के पोना गांव निवासी राम विजय प्रसाद के रूप में हुई है। राम विजय प्रसाद को मानसी बस स्टेंड से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।