मानसी: बलहा में किसान सभा का हुआ आयोजन, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
मानसी प्रखंड के बलहा में आज किसान सभा का आयोजन किया गया। जहां किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू ने कहा कि गैर मंजरुआ खास बकास जब तक फ्री नहीं किया जाएगा। तब तक सर्वे नहीं करने नहीं दिया जाएगा। श्री टुडू ने यह भी कहा कि अब सरकार किसानो से जमीन छीनना चाह रही है। एक भी किसान इससे अछूत नहीं रहेगा।