मानसी: मानसी बस स्टेंड के निकट पिकअप के धक्के से पनीर कारोबारी हुआ घायल
मानसी थाना क्षेत्र के मानसी बस स्टेंड के निकट आज पिकअप के धक्के से एक पनीर कारोबारी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल पनीर कारोबारी की पहचान वैशाली जिला के राघोपुर निवासी लाल मोहन प्रसाद के रूप में हुई है। दरअसल में वह पनीर का कारोबार के सिलसिले में मानसी आया हुआ था।