मानसी: मानसी में छह दिवसीय गणेश मेला को लेकर सारी तैयारी पूरी, 301 कुंवारी कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी
मानसी नगर पंचायत के रामजानकी ठाकुरवाड़ी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छह दिवसीय गणेश महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर लिया गया है। मेला आज से 13 सितंबर तक चलेगा।वही गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष सह नगर उपाध्यक्ष पप्पू सुमन ने कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य गणेश महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है।