🔴 ब्रेकिंग चंदनकियारी
भोजूडीह में CBI का छापा, चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
भोजूडीह: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत भोजूडीह रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को CBI की धनबाद टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता को कथित रूप से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सफाईकर्मी से छुट्टी देने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने जांच के उपरांत जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान CBI की टीम ने आरोपी के कार्यालय और आवास पर घंटों तलाशी भी ली। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई। CBI के अनुसार, आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
👉 भोजूडीह में इससे पहले भी CBI रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई कर चुकी है।
📍 रिपोर्ट: ब्योमकेश मिश्रा
#BokaroNews #चंदनकियारी #BreakingNews SP Bokaro DC Bokaro
Chandankiyari, Bokaro | Sep 15, 2026