💔 दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग… अपनों की राह तकती आंखें, हर पल भारी पड़ रहा इंतजार! 😢
📍 चंदनकियारी |
जितिया पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब परिवार के साथ दामोदर नदी में स्नान करने गई 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी बिरसा पुल के समीप नदी में डूब गई। शुक्रवार से लापता सोनाक्षी की तलाश में शनिवार को भी अभियान जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
शनिवार को MDRF की टीम गोताखोरों और दो नावों की मदद से नदी में सघन तलाशी अभियान चला रही है। वहीं, सोनाक्षी के परिजन अपनों की लाडली के सकुशल मिलने की आस लगाए बैठे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हर गुजरता पल उनके लिए उम्मीद और बेचैनी के बीच एक कठिन इंतजार बनता जा रहा है।
नदी की लहरों में सोनाक्षी की तलाश जारी है… किनारे पर खड़े परिजनों की निगाहें बस एक खबर की राह देख रही हैं। पूरे इलाके में इस घटना से शोक का माहौल है।
🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि सोनाक्षी का जल्द पता चले और उसके परिवार को इस कठिन घड़ी में हिम्मत मिले।
#Chandankiyari #DamodarRiver #SonakshiKumari #BreakingNews #Bokaro #JharkhandNews
SP Bokaro News11 Bharat Bokaro News11 Bharat Dhanbad