🙏 बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
चंदनकियारी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड एवं समाजसेवी मनीषा सिंह ने प्रसिद्ध बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और वर्षों से बह रहे जलकुंड के बारे में स्थानीय पुजारियों एवं लोगों से जानकारी ली। उन्होंने बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
इसके बाद मनीषा सिंह भोजूडीह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रामा राउत के आवास पहुंचीं। यहां उन्होंने रामा राउत के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
🙏 हर हर महादेव! जय बाबा भैरवनाथ! 🙏
#चंदनकियारी #बाबाभैरवनाथधाम #मनीषासिंह #भोजूडीह #बोकारो #धार्मिकस्थल #JharkhandNews