पचरुखी: पचरुखी सीएचसी में बीडीओ ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन किया
पचरुखी सीएचसी में सोमवार की सुबह ग्यारह बजे बीडीओ वैभव शुक्ला ने फीता काटकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्र छात्राओं को हेडमास्टर की मौजूदगी में फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। बीडीओ ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में 11 और 13 को भी दवा खिलाई जाएगी।