पचरुखी: मारपीट और धमकी के मामले में युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई
पचरुखी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी नीतीश कुमार ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने को लेकर पचरुखी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में तीन लोगों को आरोपित करते हुए वादी ने कहा है कि उसके पिता के साथ आरोपियों ने मारपीट किया। इसके बाद मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी।