पचरुखी: तिलौता रसूलपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट, दर्जनों नामजद
पचरुखी थाना क्षेत्र तिलौता रसूलपुर गांव में शनिवार की संध्या दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति का पैर टूट गया। जबकि करीब आधा दर्जन चोटिल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों ने अलग अलग प्राथमिकियां दर्ज कराए हैं। इस मामले में विद्यार्थी राम के आवेदन पर आधा दर्जन महिलाओं समेत कुल सात लोगों को नामजद किया गया है।