पचरुखी: सुपौली शिव मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा
सुपौली शिव मंदिर से सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर स्थापना के चौथे वर्षगांठ को लेकर गाजे बाजे के साथ निकली यह कलश यात्रा सुपौली मौजे, कोइरी टोला, कुम्हार टोली, होते हुए इटवा शिव मंदिर स्थित तालाब पर पहुंची। जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की गई।