तिजारा: तिजारा में डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का सम्मान किया गया, मानवता की मिसाल बताया गया
Tijara, Alwar | Jul 2, 2026 तिजारा में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार दोपहर 1:00 बजे कस्बे के व्यापार महासंघ सहित विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठन द्वारा चिकित्सकों का भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रम में वक्ताओं ने चिकित्सकों के सेवा भाव और समाज के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण को नमन किया। इस दौरान डॉक्टर को मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया