बरहेट: बरहेट में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मना, विभिन्न कार्यालयों व संस्थानों में लहराया तिरंगा
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वाह्न करीब 7:30 बजे वीर शहीद सिदो कान्हू पार्क पहुंचकर प्रमुख वर्नाड मरांडी एवं बीडीओ अंशु कुमार पांडे के अलावे अन्य ने वीर शहीदों को माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके पश्चात झंडोत्तोलन का कार्यक्रम वीर शहीदों के पार्क से प्रारंभ हुआ और 10:00 बजे शहीद स्थल पचकठिया में झंडोत्तोलन के पश्चात संपन्न हुआ।