NDA प्रत्याशी नवल किशोर यादव का तीखा बयान, बोले- सबकी जमानत जब्त होगी_
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी और भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल किशोर यादव ने आज मीडिया से बातचीत में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनकी तैयारी उनके शिक्षक मतदाता खुद करते हैं।
नवल किशोर यादव ने कहा - _"तैयारी मैं नहीं करता, तैयारी मेरे मतदाता, मेरे शिक्षक करते हैं। वो anytime तैयारी में रहते हैं।"_
उन्होंने दावा किया कि सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी और ये उनके मतदाता भी कह रहे हैं।
फर्जी वोटर के आरोप पर उन्होंने कहा कि वोट कट ही गए हैं तो फर्जी कहां से आ गया। हारने वाले और मरने वाले बहाना खोजते हैं। उन्होंने अपने विरोधियों को माफिया और प्राइवेट स्कूल की दुकान चलाने वाला बताया और कहा कि शिक्षक और माफिया में फर्क है।
प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि _"प्रतिपक्ष में तो कहेंगे ही कि हम जीत जाएंगे, प्रशांत किशोर बड़ा नेता है, नेल्सन मंडेला के बाद वही हैं।"_
पैसों के आरोप पर उन्होंने कहा - _"मैं तो लिट्टी-कचौड़ी-चाय बेचता हूं, पैसा होता तो दुकान क्यों चलाता
आखिर में उन्होंने फिर दोहराया कि 23 तारीख के बाद कोई नजर नहीं आएगा, टक्कर में कोई नहीं है। साथ ही दावा किया कि NDA आठों सीटों पर जीतेगी।
_बाइट - नवल किशोर यादव, NDA प्रत्याशी, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र_
Rajauli, Nawada | Oct 21, 2026