बक्सर: बक्सर में 45 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, 10 सिर और मुकुट से निकलेगी आग की फुहार, किला मैदान में पहली बार कोल्ड फायर होगा
Buxar, Buxar | Oct 19, 2026 विजयादशमी के अवसर पर बक्सर के किला मैदान में इस बार रावण दहन का नजारा खास होने वाला है। यहां 45 फीट ऊंचे रावण और 40 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। खास बात यह है कि रावण के 10 सिर और मुकुट से करीब एक मिनट तक फुलझड़ी जैसी आग की फुहार निकलेगी। इसके बाद रंग-बिरंगे धुएं का नजारा देखने को मिलेगा। पुतले में इस तरह की आतिशबाजी की व्यवस्था पहली बार होगी।