घाटमपुर थाने की पुलिस ने चोरी के बैट्रिरियो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आधिकारिक ग्रुप में बुधवार 3:00 बजे प्रेसनोट जारी करते हुए जानकारी दी कि आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर वीर गांव केआगे फायर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 5 बैटरी बरामद की गई है।