भीलवाड़ा: मुख्यमंत्री के निर्देश से 100 फीट सड़क चौड़ीकरण का रास्ता खुला, वर्षों पुरानी परियोजना को मिली रफ्तार: विधायक कोठारी
शहर की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मेवाड़ मिल–जोधड़ास फाटक–पांडू नाला 100 फीट सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। विधायक अशोक कोठारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद गृह विभाग और शहरी विकास एवं आवासन विभाग के समन्वित प्रयासों से सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध हो गई है। इसके साथ ही लंबे समय से अटकी इस महत्वपूर्ण पर