कुडू: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कानूनी जिम्मेदारियों और समयबद्ध रिपोर्टिंग पर जागरूकता बैठक आयोजित
Kuru, Lohardaga | Feb 11, 2025 कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार शाम लगभग 5:00 एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता BNS और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS के नए प्रावधानों के तहत डॉक्टरों को टाइम-बाउंड के अनुसार कार्य करने को लेकर चर्चा की गई। यह बैठक कुडू CHC प्रभारी डॉ सुलामी होर्रो एवं कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।