कुडू: लोहरदगा मुखिया संघ ने डीसी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस और आईडी-पासवर्ड की मांग की
जिला मुखिया संघ ने जिला के मुखियाओं की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता को लेकर शुक्रवार शाम 5:00 बजे जिला डीसी और जिला पंचायती राज पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मुखिया संघ ने जिला उपायुक्त से आग्रह किया कि मुखियाओं को गन और पिस्टल का लाइसेंस प्रदान किया जाए। संघ ने बताया कि जिले में आए दिन मुखियाओं के साथ हत्या जैसी गंभीर घटनाएं हो रही हैं।