कुडू: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने नगड़ी टोल प्लाजा हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की
लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। यह मुलाकात रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुए टोल प्लाजा हादसे के संबंध में हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।