कुडू: कृषि विभाग की पहल से कुडू बना सरसों उत्पादन का केंद्र, कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी
लोहरदगा जिले में सरसों की खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो ने रविवार शाम 4 बजे जानकारी दी कि रबी मौसम में गेहूं के बाद सबसे अधिक सरसों की खेती की जा रही है। खासकर पहाड़ी इलाकों में यह फसल किसानों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रही है। कम पानी में इसकी अच्छी पैदावार होती है और देखभाल में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती।