कुडू: बारीडीह में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया
लोहरदगा विधानसभा के कुडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम बारीडीह में स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के विधायक निधि से ₹14 लाख 90 हजार की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया। शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे डॉ. रामेश्वर उरांव ने इसका भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।