कुडू: कुडू पुलिस ने अवैध बालू खनन पर शिकंजा कसा, दो ट्रैक्टर जब्त किए
Kuru, Lohardaga | Feb 10, 2025 कुडू थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे कुडू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। ये ट्रैक्टर कोयल नदी के जिंगी घाट से अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन कर रहे थे।