बिंदकी: बिंदकी तहसील के जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, 24 घंटे में दैवीय आपदा से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील का गुरुवार को दिन में करीब 2:0 बजे जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कोर्ट, तहसील कोर्ट, नायब तहसीलदार कोर्ट तथा अन्य पटल को देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने निर्देश दिया की दैवीय आपदा से संबंधित रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर प्रस्तुत की जाए कोई लापरवाही न होने पाए।