पलामू जिले के मनातू प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय गढवट में 15 दिनों से मध्यान भोजन बंद है। एमडीएम की सामग्री प्रधानाध्यापक राम सुंदर प्रसाद के घर पर रहने के कारण ऐसी स्थिति बनी है। ऐसे में हर दिन बच्चों की उपस्थिति दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाती। एक से पांच तक क्लास में नामांकित बच्चों की संख्या 70 से अधिक है।