मेदिनीनगर (डालटनगंज): सदर बीडीओ ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की, सरजा में आवास और मनरेगा योजना का निरीक्षण किया
सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरूवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने क्षेत्र के मुखिया, पंचायत सचिव, कोर्डिनेटर के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ ने आवास योजना व मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की। योजनाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बीडीओ ने अबुआ, भीमराव अंबेडकर एवं पीएम आवास योजना, मनरेगा, सिंचाई कूप योजना बरसात के पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया।