उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने गुरूवार शाम 6 बजे समाहरणालय के ब्लॉक-सी स्थित सभागार में पंचायती राज से संबंधित सभी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उप विकास आयुक्त ने मनरेगा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की प्रखंडवार गहणता से समीक्षा की। लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत कार्य कराने का निदेश दिया।