सिमडेगा: दो दिन के शोक के बाद फिर शुरू हुई हॉकी चैंपियनशिप, आज होंगे 12 मुकाबले
सिमडेगा। मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के निधन पर 6 और 7 सितंबर को स्थगित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप के मुकाबले आज 8 सितंबर से फिर शुरू हो गए हैं। मंगलवार को कुल 12 मैच खेले जाएंगे। हॉकी सिमडेगा ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।