रायडीह: राशन ले जा रहे ट्रैक्टर का बैरिंग टूटा, दुर्घटना में चालक बाल-बाल बचा
Raidih, Gumla | Sep 5, 2026 रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित खाद्यान्न गोदाम से राशन लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर शुक्रवार को सुरसांग थाना क्षेत्र के बरपानी पांदन टोली मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसके साथ मौजूद सहयोगी सड़क किनारे पानी से भरे खेत में जा गिरा। उसे आंशिक रूप से चोट लगी है।