चौरीचौरा: रेलवे की रोक के बाद शहीद स्मारक-गौनर मार्ग का निर्माण फिर से शुरू, विधायक सरवन निषाद ने मौके पर किया निरीक्षण
चौरी चौरा क्षेत्र में शहीद स्मारक से गौनर जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को हलचल तेज हो गई। रेलवे की ओर से पिछले दिनों निर्माण कार्य रोके जाने के बाद चौरी चौरा के विधायक ई. सरवन निषाद ने ओवरब्रिज के पास पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मार्ग का निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया।