17 सितंबर को घर-घर जलेंगे दीप, सेवा संकल्प अभियान को जनसंकल्प बनाने की अपील
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिलेवासियों से की दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश देने की अपील
सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को जिले में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
कलेक्टर ने कहा कि 17 सितंबर को सभी नागरिक अपने घरों में दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ में सहभागी बनें। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “सेवा संकल्प” को “जनसंकल्प” बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि दीपों की रोशनी के साथ सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर जिले को दीपों से जगमगाने के साथ सेवा के प्रति संकल्प लेने का आह्वान किया गया है।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि 17 सितंबर को मिलकर डिंडौरी को दीपों से जगमगाएं और सेवा का संकल्प लें।
#Dindori #SevaSankalp #SevaSankalpAbhiyan #MadhyaPradesh #BreakingNews