सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पुष्पराजगढ़ विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र तुलरा एवं राजेंद्रग्राम में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से समुदाय को जोड़ना तथा बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई। उपस्थितजनों ने सेवा भावना के साथ सहभागिता करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों को समुदाय से जोड़ने का संदेश दिया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#anuppur